Showing posts with label Latest news. Show all posts
Showing posts with label Latest news. Show all posts

Thursday, March 17, 2022

BSNL का 797 रुपये वाला नया प्लान लॉन्च, डेली 2 जीबी डेटा 395 दिनों की वैधता समेत मिलेंगे ये फायदे

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) की तरफ से एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया गया है। बीएसएनएल का यह प्री-पेड प्लान 797 रुपये में आता है। इस प्लान में एक साल से ज्यादा यानी कुल 395 दिनों की वैधता मिलती है। मतलब इस प्लान का रोजाना का खर्च करीब 2 रुपये से कम होगा। 



क्या मिलेंगे फायदे 

BSNL के 797 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में रोजाना के हिसाब से 2 जीबी मोबाइल डेटा मिलेगा। इस प्लान की रोजाना की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps रह जाएगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्रतिदिन के हिसाब से 100 SMS दिए जाएंगे। लेकिन यहां एक पेंच है। दरअसल बीएसएनएल की तरफ से डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा का फायदे केवल शुरुआती 60 दिनों के लिए होंगा। ऐसे में अगर आप इन सभी सुविधाओं को जारी रखना चाहते हैं, तो आपको 60 दिन के बाद प्लान रिचार्ज कराना होगा। बता दें कि यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा होगा, जो दो सिम रखते हैं। यूजर्स इस प्लान को एक से ज्यादा तक बिना रिचार्ज के एक्टिवेट रख सकते.

बीएसएनएल लॉन्च करेगी 4G और 5G सर्विस 

बता दें कि टेलिकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल (BSNL) की तरफ से कॉमर्शियली तौर पर 4G सर्विस लॉन्च करने जा रहा है। साथ ही स्टैंड एलोन (NSA) मोड में बीएसएनएल 5G सर्विस को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा बीएसएनएल की तरफ से 4जी के साथ ही 5G की लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बीएसएनएल की तरफ से आगामी 15 अगस्त को 5G सर्विस लॉन्च की जा सकती है। हालांकि ऑफिशियल तौर पर 5G सर्विस की लॉन्चिंग का खुलासा नहीं किया गया है। जबकि दूसरी तरह कंपनी ने ऑफिशियली 4G लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। 







Tuesday, February 22, 2022

PM Kisan Scheme में 11वीं किस्त से पहले हुए 2 बड़े बदलाव, जानें किस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपये?

PM Kisan Yojana: अगर आपने भी पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman NIdhi) में रजिस्ट्रेशन करा रखा है और 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. केंद्र सरकार (Central Government) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम में 2 जरूरी बदलाव किए हैं.

Pm Kishan scheme


तो आप 11वीं किस्त आने से पहले इन बदलावों के बारे में जरूर जान लें. आपको बता दें सरकार होली के बाद कभी भी 11वीं किस्त का पैसा जारी कर सकती है.

पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी अपनी किस्त के स्टेटस की जानकारी ले सकता था, लेकिन अब इसके नियम बदल गए हैं.

अब आपको पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस देखने के लिए आपको पहले अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा. उसके बाद ही आप स्टेटस और आगे की डिटेल्स देख पाएंगे.

इसके अलावा दूसरे बदलाव की बात करें तो लाभर्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया गया है. अगर आपने e-KYC नहीं करा रखी है तो आपके खाते में 11वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा.

बता दें अगर आप भी इस स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो जल्दी से ई-केवाईसी करा लें. आप ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी केवाईसी करा सकते हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था. देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की गई थी.

केंद्र सरकार इस स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. इस पैसे को सरकार तीन किस्तों के रुप में देती है. यानी आपको 4-4 महीने के अंतर पर 2000 रुपये की राशि मिलती है. ये पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है.



Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

designcart
Powered by Blogger.